फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने कागजों पर उकेरे अपने मन के भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने कागजों पर उकेरे अपने मन के भाव
विज्ञापन

खतौली। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स, अभियान के तहत नगर के केके जैन डिग्री कालेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने अपने मन के भावों को पोस्टर पर उकेरे। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं और छात्राएं भी शपथपत्र भरकर इस अभियान से जुड़ीं।
केके जैन डिग्री कालेज के सभागार में पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने किया। कालेज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप, महिला सशक्तिकरण आदि विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने अपने मन के भाव को पोस्टर के माध्यम से व्यक्त किए। पोस्टर के माध्यम से बताया कि बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, कन्या भ्रूण हत्या महापाप है, महिलाएं सशक्तिकरण बनें और अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज को उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिकाएं अभियान में शपथपत्र के माध्यम से जुड़ीं
केके जैन डिग्री कालेज की शिक्षिकाएं डा. शालिनी जैन, डा. अर्चना, डा. फरहीन जावेद, डा. रिचा जैन, डा. नीरजा गुप्ता, पूनम शर्मा, जमर्रुद फैजी, डा. मेधा फातिमा, डा. अल्पना गर्ग ने अमर उजाला के इस अभियान को सराहनीय कदम बताया है। सभी शिक्षिकाएं इस अभियान के तहत शपथ पत्र के माध्यम से जुड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें