फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा रालोद ने प्रदेश सरकार का पुतला फूका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। युवा रालोद ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा विधायक द्वारा टिप्पणी और रालोद नेता जयंत चौधरी की पत्नी चारु चौधरी पर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

युवा रालोद मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी ने कहा कि मायावती जन नेता है, उन पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त से बाहर है। विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन होगा। युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक ने कहा कि रालोद नेत्री चारु चौधरी पर जिस तरह की टिप्पणी की गई है इससे भाजपा के चरित्र का पता चलता है। बागपत के भाजपा नेता आरोपियों को बचाने का प्रयास करते हैं। युवा रालोद ऐसे किसी कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगा। मौके पर अंकुर लोहान, जयवीर ठाकरान, तालिब खत्री, सर्वेंद्र अहलावत, यावर रोशन, उदित चौधरी, विशेष बालियान, आशीष बालियान, भूप सिंह, अमन, राशिद मलिक आदि मौजूद रहे।

ऋण मोचन के फार्म भरने को रही भीड़
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना में जिन किसानों को किसी कारण लाभ नहीं मिल पाया था, प्रदेश सरकार ने ऐसे किसानों का आवेदन लेने के लिए 21 जनवरी अंतिम तिथि घोषित कर रखी है। आखिर दिन आवेदकों की काफी भीड़ रही। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि सुबह से ही किसान कृषि विभाग के कार्यालय पर एकत्र होना शुरू हो गए थे। अंतिम दिन सैकड़ों लोगों ने आवेदन किया। आवेदनों की जांच के बाद सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


विपिन ने दिया त्याग पत्र
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के प्रवक्ता विपिन सिंह बालियान ने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। बालियान ने बताया कि उन्होंने अपने निजी कारणों से यह निर्णय लिया है। प्रदेश के प्रभारी सांसद संजय सिंह को त्याग पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें