फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर 50 मिनट देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन की पॉवर फेल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। रोहाना के बामनहेड़ी के पास अचानक चलती एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन की पॉवर फेल हो गई। नतीजतन देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर करीब 50 मिनट तक रोकना पड़ा। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब दिल्ली से चलकर हरिद्वार जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन की रोहाना के बामनहेड़ी में अचानक पावर फेल हो गई। स्टेशन मास्टर ने रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आ रही देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को 12.10 बजे रोक दिया। एक बजे तक एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। दिल्ली की ओर से आने वाली अन्य ट्रेनों को भी दौराला, सकौती रेलवे स्टेशन पर ही रोकना पड़ा था। ट्रेनों का संचालन बाधित होने से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें