फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगंबर जैन महिला महासमिति ने नववर्ष मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिगंबर जैन महिला महासमिति ने नववर्ष मनाया
विज्ञापन

खतौली। प्रमुख समाज सेविका डॉ. ज्योति जैन के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने हर्षोल्लास व धार्मिक भावनाओं के साथ नववर्ष का अभिनंदन करते हुए उमंगोत्सव मनाया। सभा का शुभारंभ महासमिति प्रार्थना व णमोकार महामंत्र के पाठ से किया गया। महिलाओं ने नववर्ष का स्वागत करने के लिए पारंपरिक वेशभूषा में सुंदर ढंग से सजधज कर आईं। महिलाओं ने हाथों पर सुंदर मेहंदी रचाई। इस अवसर पर तंबोला गेम, धार्मिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, सामान्य जागरूक कार्यक्रम, अंताक्षरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सभी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जैन मंडी में बबीता जैन के निवास स्थान पर आयोजित समारोह में डॉ. ज्योति जैन ने कहा कि महिलाओं को परिवार, समाज, धर्म व राष्ट्र के समर्पण का शुभ संकल्प लेना है। महिलाएं परिवार में अच्छे धार्मिक व नैतिक संस्कार देकर ही समाज व राष्ट्र के प्रति सशक्त सहयोग करती हैं। हमें परिवार में सौहार्द व एकजुटता के लिए सबल प्रयास करने हैं। हमें अपने अंदर सहिष्णुता व वात्सल्य के भाव उत्पन्न करने हैं। आगामी पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। भारतीय संस्कृति का अनुसरण करना है। राष्ट्र के स्वच्छ भारत अभियान में पूर्ण सहयोग करना है। इस मौके पर सभी महिलाओं को गिफ्ट भेंट किए गए। संचालन सीमा जैन ने किया। बबीता, कौशला, नमिता, रजनी, ललिता, बीना अकलंक, ऊषा, अलका, डॉ. ज्योति, बीना सराफान, पिंकी, मीनाक्षी, रीतु, सुषमा, मंजू आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें