छात्राओं ने बनाए नववर्ष के कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री पीजी महाविद्यालय में नववर्ष के उपलक्ष्य में ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन विभिन्न प्रकार की आकृतियों को रंगों और विभिन्न प्रकार के स्रोतों से कैनवास पर उतार कर किया। मनमोहक चित्रों को ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से प्रस्तुत किया। कुछ छात्राओं ने क्रिसमस डे से संबंधित ग्रीटिंग बनाए।
ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नववर्ष की शुभकामनाएं ग्रीटिंग के माध्यम से दी तथा साथ ही छात्राओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी को ग्रीटिंग के माध्यम से उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। निर्णायक प्रवक्ता डॉ सुशीला रानी, प्रवक्ता नेहा शर्मा रही। प्राचार्या प्रेरणा शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। बीए तृतीय वर्ष से वैशाली धीमान प्रथम, सलौनी द्वितीय तथा प्रज्ञा चौधरी तृतीय रही। संतोष गोयल ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। संचालन प्रवक्ता डॉ बबीता शर्मा एवं येशु शर्मा ने किया। भावना आत्रेय, जया शर्मा, शिवानी गुप्ता एवं सपना का सहयोग रहा।