फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवियन के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल के डीएवियन वार्षिकोत्सव में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों में जमकर धमाल मचाया। उपजिलाधिकारी डॉ. नितिन गौर ने छात्र-छात्राओं की सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।
विज्ञापन

कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल का डीएवियन वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न राज्यों की पोशाक पहनी छात्राओं के घूमर डांस ने दर्शकों का मन मोह लिया। लघु नाटिका सपने अपने-अपने के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने मार्मिक संदेश दिया। लघु नाटिका में दर्शाया गया कि अभिभावकों को बच्चों की भावनाओं को समझना चाहिए। बच्चों पर अपनी इच्छाओं व आकांक्षाओं को थोपना नही चाहिए। लघु नाटिका के माध्यम से बच्चों ने ‘दहेज अभिशाप है’ दर्शाकर समाज को जागृत करने का प्रयास किया। स्प्रिंग फैशन शो में छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेस में आधुनिकता को दर्शाया। योगा के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने भारत की प्राचीन स्वस्थ पद्घति से अवगत कराया।
छात्रों ने योगाभ्यास करते हुए बताया कि योग से मनुष्य निरोग रहकर दीर्घायु प्राप्त कर सकता है। देशभक्ति गीत, पंजाबी संस्कृति पर आधारित भंगड़ा डांस, नच बलिये की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी डॉ. नितिन गौर, क्षेेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने छात्र-छात्राओं की सभी प्रस्तुतियों की सराहना की। प्रधानाचार्या रेखा त्यागी, मैनेजर अरविंद गर्ग, अध्यक्ष राजीव कुमार ने अभिभावकों व मुख्य अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें