फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज में जलाई थी शिक्षा की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज में जलाई थी शिक्षा की अलख
विज्ञापन

भोपा। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह ने शिक्षा की अलख जगाने का काम किया था। पूर्व प्रधानमंत्री में जहां वर्ष 1967 में कॉलेज में आकर प्रयोगशाला का शिलान्यास किया था तो इसके बाद वर्ष 1981 में कॉलेज के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन भी उन्होंने ही किया था।
विज्ञापन

किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह का क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज से बहुत नजदीकी रिश्ता रहा है। उन्होंने कॉलेज में दो बार आकर शिक्षा की अलख को जगाया था। पूर्व प्रधानाचार्य महावीर सिंह राठी के आग्रह पर सबसे पहले उन्होंने 11 दिसंबर 1967 को प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए जनता इंटर कॉलेज में आकर प्रयोगशाला का शिलान्यास किया था। इस दौरान कॉलेज के खुले मंच से उन्होंने क्षेत्रवासियों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने व शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का आह्वान किया था। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा उनसे पार्टी के विषय में दो शब्द कहने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि अगर आप अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने में सफल हो गए तो सभी पार्टियां आपको सलाम करेंगी। उन्होंने कॉलेज स्टॉफ से भी प्रयोगशाला में लगाए जाने वाले उपकरणों के लिए छात्र-छात्राओं से पैसा नहीं वसूले जाने का संकल्प लिवाया था। इसके बाद दूसरी बार पूर्व प्रधानमंत्री 23 मार्च 1981 को कॉलेज में पधारे और यहां प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। इसी वर्ष उनकी एक भव्य प्रतिमा कॉलेज प्रांगण में स्थापित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें