फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेज में एबीवीपी के छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में एबीवीपी के छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में एबीवीपी के छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ को अपनी मांगों का आठ सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डिग्री कालेज में एबीवीपी के छात्र एकत्र होकर पहुंचे। इन छात्रों ने कालेज में अपनी मांगों को पूरा कराने को लेकर प्रदर्शन किया। प्राचार्या को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि पुस्तकालय में नए सत्र के पाठ्यक्रम की किताबें विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप लाई जाएं। कॉलेज में कैंटीन की सुविधा, बीसीए के विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अनेक तकनीकी और विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाए। वर्षो से बंद पड़े जिम को खोले जाने, कक्षाओं में रोशनी की समुचित व्यवस्था किए जाने आदि की मांग की गई। इस पर प्राचार्या नीतू वशिष्ठ ने शीघ्र मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में नीशू पंडित, अभिषेक राणा, मोनू कुृमार, लक्ष्यदीप, अक्षय कुमार, अर्जुन सोम, विशाल शर्मा, विकास राजपूत, राहुल सैनी, अजय ग्रेड, अंकुल चौहान, शुभम, रविकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें