फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा की तालाबंदी कर ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक शाखा में तालाबंदी कर ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन

शाहपुर। शाहडब्बर गांव की महिला किसान के बैंक खाते में आए गन्ना भुगतान के हजारों रुपये बिना अनुमति किसान क्रेडिट कार्ड में जमा करने को लेकर एसबीआई शाखा में जमकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने बैंक शाखा की तालाबंदी कर परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो देर शाम तक जारी रहा। आखिरकार शाम के समय बैंक प्रबंधक ने बैकफुट पर आते हुए किसान क्रेडिट कार्ड में जमा किए गए रुपये फिर से बैंक खाते में ट्रांसफर करने के बाद ही किसान शांत हुए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी महिला किसान सुमन पत्नी रणबीर का कस्बा स्थित एसबीआई में खाता है, जिस पर उसे किसान क्रेडिट कार्ड भी जारी किया गया है। महिला किसान के क्रेडिट कार्ड पर बैंक के 38 हजार रुपये काफी समय से बकाया थे, जिन्हें बैंक कर्मियों ने कुछ समय पूर्व महिला किसान के खाते में आए गन्ना भुगतान के रुपयों में से बिना उसकी अनुमति लिए जमा कर दिए। बृहस्पतिवार को सुमन अपने बैंक खाते से रुपये निकालने आई तो वहां 38 हजार रुपये कम मिले। महिला के पूछताछ करने पर बैंक स्टाफ ने उसे उक्त रुपये क्रेडिट कार्ड में जमा करने की बात कही। इसकी जानकारी मिलने पर महिला किसान के परिजन व ग्रामीण बैंक शाखा पहुंचे और मैनेजर से मिलकर उक्त रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करने की मांग की, लेकिन शाखा प्रबंधक ने इससे इंकार कर दिया। इस पर किसान बिफर उठे और बैंक शाखा की तालाबंदी करते हुए पूरे स्टाफ को भी बंधक बनाते हुए बैंक परिसर में धरना शुरू कर दिया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र बालियान मांग पूरी नहीं होने तक धरना अनिश्चित समय तक जारी रहने की चेतावनी दी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। शाम करीब छह बजे आखिरकार शाखा प्रबंधक ने ही बैकफुट पर आते हुए महिला किसान के क्रेडिट कार्ड में जमा किए गए सभी रुपये वापस बैंक खाते में ट्रांसफर किए, जिसके बाद धरना खत्म किया गया। वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र बालियान, उपेंद्र चौधरी, हरेंद्र सिंह, मरगूब हसन, सुनील प्रधान व आदेश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें