गोल्डन हार्ट एकेडमी में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता
खतौली। गोल्डन हार्ट एकेडमी में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सीबीएसई विद्यालयों की चौदह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने किया। विशिष्ठ अतिथि केके जैन डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक गुप्ता, विपिन वत्स, पूर्व रणजी एवं दिलीप ट्रॉफी खिलाड़ी और वर्तमान कोच सिटी वोकेशनल क्रिकेट एकेडमी मेरठ के रफी उल्ला खां रहे। टूर्नामेंट के पहले दिन आठ टीमों के बीच मैच खेले गए। जिनमें मून लाइट पब्लिक स्कूल, सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल, एसएसएस हायर सेकेंडरी स्कूल व गोल्डन हार्ट एकेडमी ने अपने अपने मैचों में जीत हासिल की। जीत हासिल करने वाली टीमों में मैन ऑफ द मैच मुर्तजा जैदी, सागर शर्मा, वैभव चौधरी, मोहित पाल रहे। प्रबंधक अकील अहमद, रुहामा अहमद, फरहत इकबाल, अरशद अली फरीदी, विकास मलिक, नदीम चौधरी का सहयोग रहा।
पेड़ पौधों का ज्ञान कराया
जानसठ। कस्बे के एंबिएंस एकेडमी में किडन गार्डन के बच्चों को पेड़ पौधों का ज्ञान कराते हुए उनसे होने वाले लाभ व नुकसान के बारे में समझाया। प्रधानाचार्या रितिका महाजन व प्रबंधक भावेश गुप्ता द्वारा बच्चों को पेड़ पौधों के माध्यम से मिलने वाली अधिकांश ऑक्सीजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे हमें लकड़ियां ही नहीं देते, बल्कि उनसे हमें खाने की वस्तुएं व आज के वातावरण में सांस लेने के लिए आक्सीजन भी देते हैं। कार्यक्रम में किडन गार्डन की अध्यापिका सरिता रंजना ने बच्चों को कविता के माध्यम से पेड़ पौधों के ज्ञान व उनके बारे में जानकारी दी।