फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में शुरू हुआ आयुर्वेदिक हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। शुक्रताल का राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय करीब तीन माह से भोपा सीएचसी में शुरू हो गया है। प्रचार प्रसार के अभाव में अनभिज्ञ रहने के कारण लोग फिलहाल इस अस्पताल का रुख नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते गांवों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी जा रही है। चिकित्साधिकारी डॉ शिक्षा रानी ने बताया कि लोगों की जानकारी के लिए गांव-गांव जाकर चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जिसके चलते अस्पताल में धीरे-धीरे ओपीडी बढ़ रही है। मंगलवार को गांव यूसुफपुर में चिकित्सा शिविर का आयोजन कर 70 मरीजों का उपचार किया गया। वार्ड ब्वॉय शुभम व रघुनंदन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक पखवाड़े बाद बना विद्यालय में मिड-डे मील
भोपा। गांव सिकंदरपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में पिछले 15 दिन से मिड-डे मील नहीं बनाया जा रहा था, जिसके चलते बालकों को मध्याह्न का भोजन नहीं मिल पा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान मैनपाल सिंह से की थी, जिसके बाद उन्होंने सूचना अधिकारियों को दी। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक को हर हाल में मिड-डे मील बनाए जाने के आदेश दिए, जिसके बाद मंगलवार से विद्यालय में भोजन बनना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें