फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स सेमीनार में विशेषज्ञों ने साधा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन के सेमीनार में ज्वैलर्स को जीएसटी, बीईएस एवं बैंकिंग आदि की जानकारी दी गई। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि ज्वैलर्स सरकार के नियमों के अनुसार सोने, चांदी एवं अन्य आभूषणों की बिक्री करें। जीवन में आभूषणों का आकर्षण और महत्व अहम है।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित एक होटल में आयोजित सेमीनार में मुंबई से आए आईबीजेए के राष्ट्रीय सचिव ने सोना एवं चांदी कारोबारियों को जीएसटी के नियमों से अवगत कराया। साथ ही बीआईएस ने सभी ज्वैलर्स को हॉलमार्क ट्रेनिंग की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डीएम राजीव शर्मा ने समाज में ज्वैलर्स की भूमिका पर चर्चा की। शहर के प्रतिष्ठित सर्राफ मूलचंद, रामकुमार को लाइफ टाइम अवार्ड दिया गया। शामली से सुभाष गोयल, सहारनपुर से नितिन जैन को अवार्ड मिला। मेरठ के सर्राफ कालीचरण को स्वर्ण रत्न प्रदान किया गया। प्रदेश भर से आए ज्वैलर्स के सवालों पर विशेषज्ञों ने उत्तर दिए। लखनऊ के अनुराग रस्तोगी, पुरुषोत्तम, शुभम, राजेंद्र, मनोज जैन, पवन सिंघल, श्रेय, राजीव वर्मा, सुशील, मनीष गोयल, मोहित, गौरव वर्मा, विनय वर्मा, पुष्पेंद्र, शंकर स्वरुप, प्रवीण वर्मा आदि मौजूद रहे।

डांस की धूम, देश भक्ति के तराने
मुजफ्फरनगर। ज्वैलर्स सेमीनार का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने नृत्य, गीत नाटिका आदि के माध्यम से देश भक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। दिल्ली और मुंबई के कलाकारों के साथ स्थानीय ग्रुप ने भी शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें