फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन की समस्या पर आईटीआई प्रधानाचार्य को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिले के लिए प्रधानाचार्य को घेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने आईटीआई के छात्रों को एडमिशन में आ रही समस्याओं को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य का घेराव किया। छात्रों का आरोप था की मेरिट लिस्ट में कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों का नाम है और उनका नहीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय, युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी, मंडल प्रवक्ता विकास कादियान, युवा प्रदेश सचिव हंसराज जावला एडवोकेट के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य का घेराव करते हुए पूरे मामले को उनके सामने रखा। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों का जो आरोप है उसकी जांच होगी। उनकी समस्या का निराकरण एवं त्रुटियों को दूर करने एवं एडमिशन में पारदर्शिता रखी जाएगी। संस्थान छात्रों के हितों का ध्यान रखेगा। इस मौके पर मोंटी कादियान, सुल्तान राव नगर अध्यक्ष, जिला महासचिव खालिद, अक्षय चौधरी ऋषभ बालियान, नवाजिश, हर्षित, पुलकित, अंकित आदि अनेकों छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें