फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई
विज्ञापन

खतौली। केके पब्लिक स्कूल में सभी बच्चों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने पॉलिथीन के दुष्प्रभाव बताते हुए कहा कि इसका प्रयोग पर्यावरण को हानि पहुंचाता है व मिट्टी की उर्वरक क्षमता को कम करता है। इसके जलाने पर निकलने वाली दूषित गैस हमें श्वांस लेने में कठिनाई उत्पन्न करती है।
विज्ञापन

प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि जब भी हम अपने घर से चले तो अपने साथ एक जूट का थैला अवश्य लेकर चलें। कार्यक्रम में बच्चों ने कहा कि पॉलिथीन की वजह से ही गली मोहल्लों में नालियां बंद हो जाती हैं। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों से आह्वान किया कि अपने नगर और गांव को स्वच्छ बनाने के लिए पूर्णत: पॉलिथीन का प्रयोग बंद करना होगा। इस मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष पीयूष जैन, सचिव सुरेंद्र चौधरी ने बच्चों को वायरल से बचने के लिए नि:शुल्क होम्योपैथिक की दवाई पिलाई। वृक्षारोपण के लिए बच्चों को बताया। डीडी आर्य, अंशु जैन, धर्मेंद्र, गीता, मनोज, अनुज, निधि, पिंकी, उमा, धीरेंद्र, रामकुमार, सोमेश, अंकित, अक्षय, अतुल, चंचल आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें