मंसूरपुर। गांव लछेड़ा निवासी किसान शिव कुमार सोमवार की रात अपने भैंसा बुग्गी में गन्ने भरकर मंसूरपुर शुगर मिल में डालने के लिए जा रहा था। नेशनल हाइवे पर गांव जड़ौदा के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुग्गी के परखच्चे उड़ गए तथा भैंसा नाले में जा गिरा। बुग्गी में लदे गन्ने भी नाले में भैंसा के ऊपर गिर गए। जिसके नीचे दबने से भैंसा मर गया। किसान को भी हल्की चोटें पहुंची।
हादसे में बाइक सवार दो घायल
खतौली। ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी शाहनजर और शहजाद मंगलवार को बाइक से दिल्ली जा रहे थे। एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। घायलावस्था में युवक सड़क पर एक घंटे तक पड़े रहे। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।