फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग निर्माण का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। मोरना और लक्सर मार्ग के नवीनीकरण तथा मार्ग के बनने तक ऑवरलोड वाहनों के आवागमन न होने की मांग को लेकर भाकियू नेता नवीन सहरावत ने आंदोलन छेड़ा हुआ है। भाकियू कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के अपर अभियंता से मिले। अधिकारियों ने मार्ग के शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया। मोरना, भोकरहेड़ी व लक्सर मार्ग के टूट जाने से राहगीरों का मार्ग से निकलना दूभर हो गया। प्रतिदिन हजारों हल्के व भारी वाहन मोरना से भोकरहेड़ी होकर उत्तराखंड, देवबंद व पुरकाजी की ओर गुजरते हैं।
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक का निधन
जानसठ। सहारनपुर निवासी प्रहलाद सिंह जानसठ तहसील में राजस्व निरीक्षक मोरना के पद पर तैनात थे। मंगलवार की सुबह तहसील में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते कुछ ही देर में उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। राजस्व निरीक्षक की मौत से तहसील में शोक छा गया। तहसीलदार मनोज कुमार ने राजस्व निरीक्षक के घर उनकी मौत होने की सूचना दी। दोपहर के समय उनके परिजन तहसील पहुंचे और शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें