फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाने को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के कार्यकर्ताओं ने मछुवा समाज की सभी उप जातियों के अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

तहसील में मंगलवार को कार्यकर्ता पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि मछुवा समाज की सभी उप जातियों को सन 22 दिसंबर 2016 के शासनादेश में अनुसूचित जाति की श्रेणी में परिभाषित कर दिया गया और 31 दिसंबर 2016 के शासनादेश में इन जातियों को ओबीसी की श्रेणी से विलुप्त कर अनुसूचित जाति की सुविधा दे दिया है एवं हाईकोर्ट इलाहाबाद द्वारा 29 मार्च 2017 को स्टे भी हटा लिया गया है। विभाग में आवेदन करने पर भी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहा है और अगर इस समाज के युवा ओबीसी में अप्लाई करता है तो वो भी गैर कानूनी है। अभी तक सरकार ने भी पुलिस व टीचर की भर्ती के लिए इस समाज के युवाओं के लिए कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए। आम दल युवाओं के भविष्य के लिए सरकार से लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा। मौके पर दीपक कश्यप, अनित कश्यप, जोगेंद्र, श्याम कश्यप, सन्नी, राजन कुमार, मोनू, मोहन, राजेश, कपिल, जोनी कुमार, रजनीश, आशीष, कृष्णपाल, मनोज, प्रदीप, सोहनवीर, लोकेश कुमार, हुकम सिंह, सुनील आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें