सांसद हुकुम सिंह को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एसडी कालेज में सभा आयोजित हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने कैराना सांसद हुकुम सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू जी ने हमेशा व्यापारियों, कारोबारियों के विकास के लिए संघर्ष किया है। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल तथा जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने किया। सभा में राजकुमार नरुला, सुनील तायल, संजय मित्तल, सरदार सुक्खन सिंह, राजेश गर्ग, पवन सिंघल, अजय सिंघल, सलीम हैदर जैदी, अतुल सैनी, विजय शुक्ला, रमेश खटाना आदि मौजूद रहै। उधर, दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में नवीन मंडी में एक मीटिंग की गई। पदाधिकारियों और सदस्यों ने सांसद हुकुम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन देश के लिए राजनीतिक क्षति है। इस दौरान हरि शंकर मूंधड़ा, कृष्णचंद, ओम प्रकाश सिंघल, जितेंद्र कुच्छल, सुशील कुमार, सुरेंद्र बंसल, अशोक कुमार गोयल, नरेश गोयल, अरुण खंडेलवाल, जगबीर सिंह, पुलकित गुप्ता, राजेश गोयल, अमित जैन, अंचित मित्तल, अनिल कुमार, संजीव कुमार, घनश्याम दास, प्रदीप कुमार, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।