फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 17 हजार लोग हथियार वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 17 हजार लोगों के पास लाइसेंसी शस्त्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने यूपी में कानून व्यवस्था में अभी और सुधार की गुंजाइश बताई है, साथ ही कहा है कि यूपी में असलहा अधिक दिए गए हैं, इन्हें वापस लिया जाए। इसको लेकर शस्त्र लाइसेंस धारकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। जिले में भी बड़ी संख्या में शस्त्र लाइसेंसधारक हैं। इनमें पिस्टल, रिवाल्वर, कारबाइन और बंदूक तक शामिल हैं। करीब 17 हजार लोग जिले में सेल्फ डिफेंस के लिए हथियार वाले हैं।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने प्रदेश में अपराधों के पीछे अधिक लोगों को असलहा देने पर चिंता व्यक्त की है। अपराधों में बढ़ोतरी के लिए अधिक असलहा होना बताया है। उपराष्ट्रपति ने असलहों को वापस लिए जाने की मंशा जाहिर की है। इसको लेकर शस्त्र लाइसेंस धारकों में खलबली मच गई है। जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हथियार खरीद रखे हैं। जिले में पिस्टल, रिवाल्वर, कारबाइन समेत बंदूक के बड़े स्तर पर लाइसेंस जारी किए हुए हैं। करीब 17 हजार लोगों ने सुरक्षा का खतरा बताया है, जिनके पास लाइसेंसी हथियार शामिल हैं। अब शस्त्र अनुभाग लाइसेंसी हथियारों की जांच-पड़ताल शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें