फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच-1 दवा बेचने वालों को देना होगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा विक्रेता रखेंगे दवा का रिकार्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में मेडिकल स्टोर संचालक अब टीबी की दवा का भी रिकार्ड रखेंगे। एक दिन में कितने रोगियों ने दवा खरीदी हैं और कितने मरीज टीबी की दवा का प्रयोग कर रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी देनी होगी। इसको लेकर बृहस्पतिवार को क्षय रोग विभाग में कैमिस्टों की मीटिंग ली गई। जिसमें यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में काफी संख्या में लोग टीबी से ग्रस्त है। इनके इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग में कार्यक्रम चलता है, जबकि डाट्स केंद्रों पर भी दवाई खिलाई जाती है। यह दवा अब रोजाना खिलाई जा रही है। इसके अलावा भी बड़े स्तर पर लोग प्राइवेट में टीबी की दवा का प्रयोग कर रहे हैं, जिनकी जानकारी विभाग तक नहीं पहुंच रही है। इस संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने नई पहल शुरू की है। टीबी के रोगियों को वजन के हिसाब से डोज मिलती है। अब शहर-देहात में मेडिकल स्टोर खोलकर बैठे संचालकों को भी टीबी की दवा का रिकार्ड रखना होगा। टीबी की एच-1 दवा कितने लोग खरीद रहे हैं। इसकी जानकारी देनी होगी। इसको लेकर जिला क्षय रोग विभाग पर ब्लॉक, देहात के केमिस्टों की मीटिंग ली गई है। जो हर माह की पांच तारीख को विभाग में बिक्री का ब्योरा दर्ज कराएंगे। इस दौरान डीटीओ लोकेश गुप्ता, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें