फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

विज्ञापन
विज्ञापन
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित त्यागी कॉलोनी में चल रही भागवत कथा में पंडित सीताराम त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कथा व्यास ने कहा कि कंस के अत्याचारों को समाप्त करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण पृथ्वी पर अवतरित हुए। उन्होंने कंस के अत्याचारों का वर्णन किया। बड़े ही उल्लासपूर्ण तरीके से भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। यजमान रोशन लाल, मधुसूदन, अनुपम माहेश्वरी, दिनेश त्यागी, मनोज गर्ग, संदीप वर्मा, शेखर त्यागी, राजकुमार, अशोक त्यागी, अरुण, शिवदयाल, छतरपाल, राजकुमार गर्ग, योगेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेकानंद के चरित्र से सीखें
मुजफ्फरनगर। समाजसेवी सोमनाथ भाटिया ने कहा कि देश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद से सीख लेनी चाहिए। विवेकानंद ने अपने ज्ञान के बल पर शिकागो में भारतीय संस्कृति का लोहा मनवाया। विवेकानंद चरित्र निर्माण की शिक्षा देते हैं। जिस देश का युवा चरित्रवान होगा वह देश दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करता है। विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति का पूरी दुनिया में लोहा मनवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें