फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम कर्मियों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। जल निगम कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कई माह से वेतन नहीं मिलने पर रोष जताया। कर्मचारियों ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का पुनर्गठन किया जाए। अलग से विभाग सृजित किया जाए। जलनिगम में फीताशाही समाप्त की जाए। निगम के पेंशन भोगियों का बकाया दिलाया जाए। इसके अलावा कई मांगे रखी गई हैं। इस अवसर पर सहंसर पाल, अतुल वशिष्ठ, इमरान, दुष्यंत कुमार, मांगेराम आदि रहे।

सपा ने वसीम रिजवी का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के मदरसों पर दिए विवादित बयान की सपा कार्यकर्ताओं ने निंदा की। शिया फाउंडेशन ने भी बयान का विरोध किया। सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर वसीम रिजवी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल तिराहे पर पुतला फूंकते हुए सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक ने कहा कि वसीम रिजवी करोड़ों के जमीन घोटाले में फंसे हैं। चेयरमैनी बचाने और जेल जाने के डर से आरएसएस के हाथों में खेल रहे हैं। मदरसों ने देश की आजादी में भूमिका निभाई है। ऑल इंडिया शिया फाउंडेशन के उरुज अब्बास जैदी ने कहा कि वसीम रिजवी मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं। इस अवसर पर राशिद मलिक, अरशी, सलमान अंसारी, अजहर अली जैदी, शबी अब्बास, अनवर जैदी, फुरकान अंसारी, नदीम मलिक, सलीम अंसारी, दिलनवाज सलमानी, कामरान हसनैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें