फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कम इंडेंट से भडक़े, सड़क पर जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। किसानों ने खतौली शुगर मिल द्वारा ओवरलोड कटौती के नाम पर पर्चियों की संख्या कम किए जाने और कम इंडेंट जारी करने के विरोध में रतनपुरी में गन्ना क्रय केंद्र के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि कम इंडेंट जारी होने से अभी तक खेत खाली नहीं हो पाए हैं। जिसके कारण गेहूं की बुआई भी नहीं हो पाई है। इस संबंध में किसानों ने पूर्व में भी कई बार प्रदर्शन किए, लेकिन मिल अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। शुक्रवार को रतनपुरी व आसपास क्षेत्र के किसानों के सब्र का बांध टूट गया। जिसको लेकर भाकियू ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र के सामने खतौली और बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के बाद किसान सड़क पर धरना देकर बैठ गए। जाम के कारण मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। ठंड के मौसम में वाहन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइक सवारों को भी नहीं निकलने दिया गया। जाम की सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर गिरीशचंद्र त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर गिरीशचंद्र त्यागी ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान शुगर मिल के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी ने आश्वासन दिया था कि किसानों की पर्ची 18 क्विंटल की होगी और इस पर कोई ओवरलोड नही काटा जाएगा। लेकिन अब किसानों की पर्ची ओवरलोड के नाम पर 18 क्विंटल से घटाकर 15 क्विंटल की कर दी गई है। इसलिए किसानों को जाम लगाने को मजबूर होना पड़ा। सूचना पर खतौली न्यायिक तहसीलदार नीरज शर्मा, खतौली शुगर मिल के जीएम कैन भूपेंद्र सिंह, जोनल इंचार्ज ब्रजपाल सिंह, सुपरवाइजर कपिल कुमार किसानों के बीच पहुंचे। मिल अधिकारियों ने किसानों की समस्या सुनी और शीघ्र ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने चार घंटे बाद जाम खोला। धरने पर भाकियू जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र ढाका, संदीप सोम, किरणपाल सिंह, पूर्व प्रधान सतपाल सिंह, विक्रम सिंह, तरसपाल सिंह, रामकिशन, रामकुमार, ओमबीर सिंह, कृष्णपाल, बिजेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, देवेंद्र सोम, दीपक, बबली, मूलचंद, राजेश कुमार, प्रदीप, भूरा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें