फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से फसल चक्र अपनाने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाठशाला में किसानों को प्रशिक्षण
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव राठौर में द मिलयन फॉर्मस स्कूल में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक विक्रम सैनी ने किसानों को जैविक खाद व फसल चक्र अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गांव राठौर में आयोजित पाठशाला में किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। भूमि विकास बैक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह के साथ क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। किसान पाठशाला में प्रथम दिन शासन के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार फसल चक्र एवं प्रदेश की रवि की फसल की मुख्य प्रजातियां व बीजों का अनुदान, प्रभावी बिंदु कृषि विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य सुधार, स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड, टिकाऊ खेती, जैविक खेती के संबंध में कृषकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सोमपाल सिंह प्रभारी उप संभागीय कृषि प्रसारण के द्वारा कृषि संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारी कृषकों को दी। देवेंद्र सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि द्वारा कृषि रक्षा इकाई जैविक रासायनिक 75 प्रतिशत अनुदान होने की जानकारी दी। अन्य कीटनाशक दवाइयों के अनुदान की जानकारी भी दी गई। ग्राम प्रधान चंद्रशेखर सिंह, राजीव कुमार, हरेंद्र सिंह, नीरज, अनुज, वीरेंद्र सिंह, राजीव लांबा, राजकुमार, सतेंद्र, तेजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें