फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की मजबूती युवाओं पर निर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की मजबूती युवाओं पर निर्भर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
एसडी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी देश की ताकत युवाओं पर निर्भर करती है। युवा समाज के साथ देश के विकास में भी योगदान दें। इसके बाद खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में निशाने लगाए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ एसके गुप्ता और प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। डॉ एसके गुप्ता ने कहा कि किसी भी देश की ताकत और मजबूती उसके युवाओं के स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। स्वास्थ्य मानव का बुनियादी अधिकार है। देश की खुशहाली तभी संभव है, जब देश का प्रत्येक नागरिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छ होगा। कालेज के क्रीड़ा अधिकारी डॉ राहुल कुशवाह ने कहा कि निरंतर प्रयास करने वालों की कभी हार नहीं होती है। सकारात्मक सोच के साथ युवा आगे बढ़े और देश-समाज का नाम रोशन करें। इसके बाद प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर निशाने लगाए। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान अरविंद कुमार, अनिल शर्मा, मनीष, यशपाल ङ्क्षसह, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

असहायों को भोजन कराया
मुजफ्फरनगर। शमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निर्धन और असहायों भोजन कराया गया। इस मौके पर अनेक व्यंजन बनाकर उनका वितरण किया गया। ट्रस्ट के सदस्य सुनील मलिक ने बताया कि मानव सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। भूखे को भोजन और प्यासे को जल ग्रहण कराना सबसे महान कर्म है। इस मौके पर संदीप कुमार, विवेक बालियान, अथर्व चौधरी, ममता रानी, परमजीत सिंह, अमल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें