फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन ने बकाएदार को पीटकर हवालात में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मेें हंगामा, वकीलों ने तहसीलदार को घेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अमीन ने चार होमगार्ड को साथ लेकर एक बकायेदार की चौराहे पर सरेआम पिटाई की। बाद में उसे उठाकर गाड़ी में डाल कर मारपीट करते हुए तहसील लाकर हवालात में बंद कर दिया। तहसील में भी अमीन ने बकायेदार की जमकर लाठियों से पिटाई की, जिसके विरोध में वकीलों ने हंगामा कर तहसीलदार का घेराव किया। हंगामा होने पर पीड़ित को छोड़ दिया गया। तहसीलदार ने वकीलों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला सरवट निवासी वकार पुत्र शरीफ ने एक मकान खरीदा था, जिसमें स्टांप ड्यूटी कम लगाई जाने पर राजस्व विभाग ने वकार को 44 हजार रुपये का नोटिस भेज दिया था. जिसे वकार ने जमा नहीं कराया। स्टांप ड्यूटी बढ़कर 80 हजार रुपये हो गई। बाद में वकार की आरसी काट दी गई। जिसे तहसील में तैनात एक अमीन को रिकवरी के लिए दिया गया था। आरोप है कि अमीन द्वारा वकार से रिकवरी को रोकने के लिए पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगे गए थे, मगर वकार ने अमीन न ऐसा नहीं किया और पांच दिन पहले 50 हजार रुपये तहसील में जमा करा दिए। वकार सोमवार को सरवट चौराहे पर खड़ा हुआ था। आरोप है कि उसी समय उक्त अमीन चार होमगार्डों के साथ वहां गाड़ी लेकर पहुंच गया और वकार की पिटाई करते हुए गाड़ी में डाल लिया। आरोप है कि अमीन उसको पीटते हुए तहसील लकर आया। तहसील में भी उसकी जमकर लाठियों से पिटाई कर उसे तहसील की हवालात में बंद कर दिया। सरेआम पिटाई होते देख कुछ वकीलों ने अमीन को रोकना चाहा, तो उसकी वकीलों से भी कहासुनी हो गई। जिस पर वकीलों ने हंगामा करते हुए तहसीलदार का घेराव किया। वकीलों ने अमीन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। तहसीलदार ने वकीलों को अमीन की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर शांत किया। बाद में बकाएदार को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें