फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू ने ली फौजी की जान, क्षेत्र में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी सेना के जवान की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। जिससे परिवार सहित क्षेत्र में शोक व्याप्त है। मृतक जवान के परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

गांव दरियापुर निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र हरिसिंह की प्रारंभिक शिक्षा किसान इंटर कालेज ककरौली में हुई थी। इसके उपरांत उन्होंने अपनी शिक्षा एसडी कालेज मुजफ्फरनगर से पूर्ण की। सन 2004 में नरेंद्र का सेना में इंजीनियरिंग कोर में चयन हुआ और उनकी नियुक्ति जम्मू में हुई। एक सप्ताह पूर्व नरेंद्र को सेना के किसी कार्य से गोवा भेजा गया था, जहां वह स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ जाने से मौत हो गई। नरेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी ममता और आठ वर्षीय पुत्री नम्रता, छह वर्षीय पुत्र लवी को छोड़ गए हैं।
नरेंद्र के बड़े भाई सुरेंद्र किसान हैं और मंझले भाई योगेंद्र सेना में नौकरी करते हैं। नरेंद्र का परिवार जनपद हरिद्वार के बहादराबाद में महाबली महादेवपुर, रावली महदूद नामक स्थान पर रह रहा था। अक्सर छुट्टियों के दिनों में नरेंद्र परिवार सहित गांव में आते रहते थे। शुक्रवार देर रात मृतक जवान का शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें