फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन गांवों में स्वच्छता का संदेश देंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और उसकी समृद्धि के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक अक्तूबर से अभियान चलाया जाएगा। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में 20 विभागों के अधिकारियों को आम जनता को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला परियोजना निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि भारत सरकार का ग्रामीण विकास मंत्रालय आम जनता के स्वस्थ जीवन और ग्रामीण समृद्धि के लिए एक से 15 अक्तूबर तक ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस पखवाड़े में डीपीआरओ और उनकी टीम के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण, शौचालय के उपयोग, सॉलिड और लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट आदि के बारे में बताएगी। ग्रामीणों को जल संचय, पेयजल, जल संरक्षण, मनरेगा, अंत्योदय, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, महिलाओं के स्वयं सहायता समूह, पीएम आवास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, पशु चिकित्सा, पशु पालन, दुग्ध विकास आदि के बारे में संबंधित विभाग बताएंगे। गांवों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
आम ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। ग्रामीण जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। पीडी ने बताया कि गांवों में किस दिन कहां बैठक होगी, इसकी जानकारी विभागीय अफसरों को दी गई हैं। सभी विभागों को उनकी ओर से पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें