जलभराव से आजिज आ गए लोग
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला नई आबादी में मार्ग कच्चा होने के कारण कीचड़ फैलने तथा मोहल्ले में जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने तहसील दिवस में हंगामा कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने शीघ्र समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
नई आबादी में झारखंड महादेव मंदिर मार्ग कच्चा होने के कारण बूंदाबांदी में कीचड़ हो जाता है। इसके अलावा मोहल्ले से पानी निकासी नहीं होने के कारण गलियों में जलभराव की समस्या से नागरिक परेशान हैं। लोगों का कहना था कि कीचड़ के कारण बच्चे स्कूल तक नहीं जा रहे है। नागरिकों ने समस्या के समाधान को लेकर तहसील दिवस में प्रदर्शन कर नगर पालिका परिषद द्वारा कार्य न कराने पर रोष प्रकट किया। एडीएम प्रशान हरीशचंद ने तीन दिन में प्रस्ताव पास करा ृकर टाइल्स बिछवाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। प्रदर्शनकारियों में कामिल, इंतजार, अब्दुल रहमान, जावेद, नफीस, शमशाद, अनीस, अमीर आजम, यूसुफ, शाहजीम, शादाब, आशु, आबिद, दिलनवाज, इमरान, इंतखाब, प्रवेज, सद्दाम, सुहेल, कासिम, जहीर आदि शामिल थे।