फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में पेंशन को महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन के लिए महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। समाजवादी पेंशन बंद होने से नाराज महिलाओं ने तहसील दिवस में प्रदर्शन कर पेंशन शुरू कराने की मांग की है। मंगलवार को गांव भोपा, बलीपुर, भूम्मा, काटका की महिलाओं ने तहसील दिवस में प्रदर्शन करते हुए बताया कि उनकी विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई है. जिससे उन्हें खर्च में परेशानी हो रही है। महिलाओं ने शिकायत करते हुए बताया कि पेंशन बंद होने के बाद कर्मचारी व अधिकारियों ने कई बार उनके फार्म भरवा कर जमा करा लिए, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने शीघ्र पेंशन चालू करवाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं में नफीसा, रहीसा, फरजाना, गुलिस्ता, फरीदा, शबनम, रेशमा, जैतून, इमराना, सोमी, इशरत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें