फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने जोर आजमाइश की
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कसबे में कुतुबपुर रोड पर हुए दो दिवसीय दंगल में विभिन्न जनपदों से आए 28 पहलवानों ने कुश्ती का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजकों ने विजेता पहलवानों को नगद इनाम देकर प्रोत्साहित किया।
कुश्ती प्रेमियों ने कुतुबपुर रोड पर दो दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया। दंगल में मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद, शामली आदि जनपदों से आए पहलवानों ने जोरआजमाईश की। दंगल का उद्घाटन सैयद मुंतजिर मेहंदी और सैयद नजीर हैदर जैदी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्दोष पचेंडा और अभिषेक भुम्मा के बीच हुई कुश्ती से किया गया। दस मिनट तक हुई कुश्ती के बाद दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। इसके अलावा राजन भुम्मा ने जीवन जमालपुर, रोहित हैदरपुर ने वकील चुड़ियाला, विशाल पचेंडा ने शमशाद पिमोडा, अंकित पचेंडा ने गिरि सरधना को चित कर वाहवाही लूटी और नगद इनाम प्राप्त किया। इसके साथ करीब दो दर्जन कुश्तियां बराबरी पर रही। दंगल देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। दंगल संचालन नवेद खां ने किया। व्यवस्था में जान इस्लाम पहलवान, जानू पहलवान, इंद्रजीत पहलवान, नंहे पहलवान, राजेंद्र पहलवान, आरिफ, सलामन, फुरकान आदि सक्रिय रहे। मंगलवार को 11 हजार रुपये ईनाम की कुश्ती मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन


खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पड़ाव चौक से रसूलपुर गढी की ओर पानी निकासी के लिए खोदे गए नाले के किनारे खड़े चार बिजली के खंभे ढह गए। इन खंभों के ढहने से गांव रसूलपुर व नई बस्ती में अंधेरा छा गया। शहजाद, मुंतियाज, जीशान, आलोक, आफताब, गययूर, रिफाकत, इरशाद आदि ने डीएम से विद्युत आपूर्ति बहाल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


शिक्षकों का आज सम्मान होगा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मंगलवार यानि आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मार्डन इंटर कालेज रामराज के पुरातन छात्र समिति की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक सुधीर कुमार गुप्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें