फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में अर्द्धरात्रि तक रही श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कतारों में लगकर भगवान श्रीकृष्ण का पालना झुलाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। आधी रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मुख्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। सभी मंदिरों में श्रीकृष्ण को पालना झुलाया गया। मुख्य मंदिरों में पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर के सभी मंदिर सजाए गए। गांधी कालोनी के वैष्णो मंदिर, गोलोक धाम, नईमंडी के गणपतिधाम, बोहरो वाले मंदिर, नदी घाट के मंदिर, केशवपुरी के मंदिर में भव्य झांकियां सजाई गई। मंदिरों के साथ कालोनियों और गलियों में भी राधा-कृष्ण की झांकियां सजाई गई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह नजर आया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में लोगों ने आधी रात तक व्रत रखा। भगवान के जन्म के बाद ही व्रत तोड़ा। मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं की देर रात तक कतारें लगी रही। नईमंडी में गणपति धाम में भक्तों की भारी भीड़ रही। माडी की धर्मशाला के पास बच्चों ने भव्य झांकी बनाई। राघव अग्रवाल, वृंदा, सार्थक, शुभांगी, ईशिता का सहयोग रहा। मॉ शाकुंभरी मंदिर में श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। शुभारंभ विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने किया। सिमित सैन, प्रिया शर्मा, मुस्कान शर्मा, विवेक पाल आदि का सहयोग रहा। शहर में मुख्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस का भारी इंतजाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें