डाक सेवक धरने पर, सेवाएं ठप
बुढ़ाना। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों ने काम काज ठप कर दिया और डाक घर में धरना दिया। डाक सेवक चंद्रपाल ने बताया कि सरकार और विभाग उनका शोषण कर रहा है। सातवां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। उन्होंने बताया की छठे वेतन आयोग के अनुसार भी उन्हें 210 रुपये कम दिए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया की 40 वर्ष कार्य करते हो गए अभी तक उन्हें स्थायी भी नहीं किया गया है। कार्य के लक्ष्य का डर दिखाकर अधिकारी उनका शोषण कर रहे है। डाक कर्मचारियों की पेंशन भी लागू नहीं की गई है। धरना स्थल पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। इस दौरान उपेंद्र, देवेंद्र, राजेंद्र , संदीप, नवाब अली, पूरण सिंह, सतपाल, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।