मलबे में दबकर दंपति और बेटी घायल
मोरना। कच्ची छत गिरने से मलबे में दबने से परिवार के लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
भोपा क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ निवासी हंसराम चौहान सोमवार दोपहर अपनी पत्नी यशोदा व बेटी गीता के साथ अपने मकान के अंदर खाना खा रहे थे। इस दौरान अचानक मकान की कच्ची छत भरभरा कर नीचे गिर गई। मलबे में तीनों दब गए। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को बमुश्किल बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घायलों को मोरना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान बुधराम चौहान, डा. शिव कुुमार, योगेश, पप्पू, सुभाष, विनोद, रामसिंह आदि ने डीएम से पीड़ित गरीब परिवार को पक्का मकान बनवाने की मांग की है।