फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों का लार्वा मिला तो विभाग थमाएगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मच्छरों का लार्वा मिला तो विभाग थमाएगा नोटिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सावन मास है जरा एक बार घर का कोना भी झांक लीजिए। कहीं मच्छरों का लार्वा मिला तो स्वास्थ्य विभाग नोटिस देकर सवाल पूछेगा। जरूरत पड़ने पर मकान को विभाग ब्लैकलिस्ट भी कर सकता है। इन सबसे बचने के लिए गमले, टॉयर और कूलर में पानी एकत्र नहीं होने दें।
सावन माह में अच्छी बारिश होने का अनुमान होता है। यह बारिश राहत के साथ आफत भी देकर जाती है। जुलाई माह मच्छरों के पैदा होने का सबसे बेहतर मौसम रहता है। गंदगी, जलभराव में खतरनाक मच्छर पलभर में पैदा होने लगते हैं। स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया विभाग की टीम ने जनपद के गांव-गांव में मच्छरों के मारने के लिए योजना बनाई है। वहीं, इस बार नागरिकों, ग्रामीणों के दरवाजे तक पर टीम दस्तक देगी। टीम घर के कोन-कोने का खंगाल कर तस्दीक करेगी कि कहीं मच्छरों का लार्वा तो नहीं बन रहा है। यदि ऐसा मिला तो तत्काल उस मकान का नंबर, मुखिया का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या आदि को नोट किया जाएगा। इसके बाद विभाग नोटिस भेजकर सवाल और जवाब करेगा। जिन मकानों में लार्वा मिलेगा, उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। इसके बाद ही उस परिवार को मच्छरों से पनपने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अलका सिंह ने बताया कि नागरिकों को जागरूक करने के साथ ही जनसहभागिता भी जरूरी है। जिन घरों में लार्वा मिलेगा, उन्हें नोटिस दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मादा मच्छर से फैलता है डेंगू
मुजफ्फरनगर। डेंगू वायरस से मादा एडीस अगीपिटी मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर कूलरों, टायर और नमी में पैदा होता है। मादा मच्छर अपने वायरस को व्यक्ति के ब्लड में छोड़ देता है।
विज्ञापन

------------
डेंगू के लक्षण:
-अचानक तेज बुखार
-जी मिचलाना
-उल्टी
-त्वचा पर चकत्ते बनना
-तेज बुखार होना
----------------
चिकनगुनिया का वायरस
इसका वायरस एडीस मच्छर जरिये फैलता है, जो साफ पानी में पनपता है। एडीस मच्छर के शरीर और पैरों पर काले और सफेद निशान होते हैं। एडीस मच्छर केवल दिन के दौरान काटते हैं। यह सुबह सवेरे और शाम को अंधेरा होने से पहले सक्रिय होता है। वहीं, इसके लक्षण तेज बुखार, जोड़ों में दर्द और सूजन या चकत्ते, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द अधिक होता है।
यह बचाव के रास्ते
-अपने आसपास स्वच्छता रखें
-ठोस कचरे को ठीक से निकालना
-पूरी बाहों के कपड़े पहनें, पैरों की रक्षा करें।
-कूलर, गमलों, नमी वाले स्थानों को सूखा रखें।
-मच्छरों के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें