फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वृद्धाश्रम में स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं चेेते तो विनाश तय : स्वामी आनंदवेश
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल स्थित आर्य महिला वृद्ध आश्रम में 12 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विश्व शांति के लिए पूर्ण आहुति दी गई। इस अवसर पर आयोजित भंडारे का प्रसाद साधु-संत व ब्रह्मचारियों के बीच वितरित कर दान दक्षिणा भी दी गई।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी आनंदवेश महाराज ने कहा कि वायुमंडल विषाक्त हो रहा है, जिसके लिए यज्ञ बहुत जरूरी है। इसके लिए जनसंख्या में वृद्धि, फैक्ट्रियों से निकला विषैला धुआं व गैस और हमारे समाज में कचरे के रूप में फैली गंदगी हमारे वायुमंडल में स्थित ओजोन परत में छिद्र पैदा कर रही है। अगर यह सब चलता रहा तो महामारी फैल जाएगी, जिसके चलते विनाश तय है। इसके बचाव के लिए यज्ञ ही एकमात्र विकल्प है। यज्ञ से हमारी शुद्ध मनोकामना पूर्ण होती है। शास्त्रों में इस बात को माना गया है। विचार, चरित्र, मनोभावना का समाज में प्रदूषण हो रहा है। इस मौके पर माता राज नंदेश्वरी ने कहा कि समाज में फैले रुढ़िवादी विचार और महिलाओं पर अत्याचार को रोकना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। नारी जाति का सम्मान भारतीय संस्कृति की परंपरा है, जिसको हमें निभाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता साध्वी कांता देवी तथा संचालन स्वामी रीतानंद महाराज ने किया। वेदपाठी राजवीर आर्य, श्रीकृष्ण आर्य, सचिन, राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदु माता, विजय कुमार, गुरुबचन सिंह, सुषमा चौधरी, सरोजवती, कोमल, अनीता, प्रियंका, भारती राणा, यशपाल सिंह, ओमकली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें