विधानसभा घेरने के लिए रालोद ने बनाई रणनीति
मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा के घेराव को लेकर रणनीति बनाई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या पर चर्चा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के साथ नाइंसाफी सहन नहीं होगा।
महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडलीय बैठक का आयोजन किया। वक्ताओं ने किसान की दुर्दशा से लेकर देश-प्रदेश की वादाखिलाफी को लेकर रणनीति बनाई। किसानों की समस्या और मुद्दों को लेकर 11 जुलाई को विधान सभा घेराव किया जाएगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि किसान हल्ला बोल की तैयारियां जोरों पर है। लखनऊ के लिए जनपद से भी सैकड़ों कार्यकर्ता कूच करेंगे। पश्चिम प्रदेशाध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी ने कहा कि देश-प्रदेश में किसान बदतर हालत से गुजर रहा हैं। किसानों की कर्जमाफी का ढोंग किया जा रहा है। योगी सरकार पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने में लगी हुई हैं। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अभिषेक चौधरी, ऋषिराज, अय्यूब हसन, डॉ विक्रांत जावला, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, देवेंद्र वैली, पूर्व विधायक बलवीर, अनुज, निसार अहमद आदि मौजूद रहे।