फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रताल में कृषि गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को नई तकनीक की जानकारी दी
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल स्थित पंजाबी धर्मशाला में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने कृषकों को कृषि संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया।
विज्ञापन

कृषि गोष्ठी में जानकारी देते हुए इफ्को के राष्ट्रीय किसान प्रभारी विवेक हुक्कू ने बताया कि धान की अच्छी पैदावार प्राप्त करने के लिए भूमि की जांच प्रथम है। उसके बाद उन्नत किस्म के बीज का चुनाव तथा समय पर रासायनिक खाद का प्रयोग सहित कीटनाशक दवाओं का छिड़क़ाव आवश्यक है। सिंचाई के साधनों को ध्यान में रखते हुए कृषि विशेषज्ञों से सलाह कर बीजों का चयन करना चाहिए, जिससे अच्छी फसल प्राप्त कर उचित मुनाफा लिया जा सके। इस अवसर पर इफ्को टीम लीडर अविनाश पंवार, क्षेत्रीय प्रबंधक अर्जुन सिंह, एरिया मैनेजर मनु चौधरी, संदीप पांडेय, कृषि वैज्ञानिक राजेश वर्मा, शुगर लैब ऑफिसर ओपी झा, मुख्य अतिथि विनोद शर्मा चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य पति हरीश राठी, संयोजक अनिल कश्यप, पूर्व प्रधान मदन कश्यप, विपिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें