संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र निवासी एक दुकानदार से रेडीमेड कपड़े की डिलीवरी देने के नाम पर 98 हजार रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित दुकानदार ने दिल्ली निवासी व्यापारी के खिलाफ रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानसठ रोड पर गांव अललासपुर में वेदपाल सैनी ने स्टाइल हब के नाम से रेडीमेड गारमेंटस की दुकान खोली हुई है। वह दिल्ली से ऑनलाइन कपड़े मंगाते रहते हैं। इस बार उन्होंने द्ववारिका दिल्ली के सेक्टर 15, शिवाजी मार्ग निशांत पार्क में सरस्वती ट्रेडिंग कंपनी के स्वामी देव मित्तल से ऑनलाइन कपड़े खरीदने के बारे में बात हुई थी। कपड़ों की डिलीवरी 14 मार्च को किया जाना तय हुआ था। उन्होंने चार बार में 90 हजार रुपये ऑनलाइन दिल्ली निवासी व्यापारी के खातों में ट्रांसफर किए थे।
व्यापारी ने रुपये लेने के बाद आज तक डिलीवरी नहीं दी। अब उनकी कॉल भी सुनी नहीं जा रही है। व्यापारी ने उनके रुपये हड़प लिए हैं। पीड़ित ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।