फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather In Muzaffarnagar: आठ डिग्री चढ़ा पारा, 35 दिन बाद 24 डिग्री पहुंचा, आज बूंदाबांदी के आसार

Mon, 20 Jan 2025 12:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को सर्दी से काफी राहत मिली। 35 दिन बाद दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मौसम में एकाएक बदलाव हुआ। दिन के तापमान में आठ डिग्री की बढ़ोत्तरी रिकॉर्ड की गई। 35 दिन बाद दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया।

विज्ञापन


आज दोपहर के समय आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। रविवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा, जबकि शनिवार का पारा 16.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
 

विज्ञापन

धूप खिलने के कारण आठ डिग्री का अंतर रहा। सुबह कुछ देर के लिए कोहरा जरूर रहा, लेकिन इसके बाद धूप खिली रही। इससे पहले शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा था।

न्यूनतम तापमान लगभग समान बना हुआ है, लेकिन दिन के तापमान में अधिक अंतर रहा। इस सप्ताह बुधवार और गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं।

इस तरह बदला जिले का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम

19 जनवरी 24.0 9.1
18 जनवरी 16.0 9.0
17 जनवरी 18.6 9.0
16 जनवरी 18.1 11.0
15 जनवरी 16.4 8.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें