फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं पास पति से तलाक लेगी ग्रेजुएट पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। शिक्षा के स्तर ने पति-पत्नी के बीच दीवार खड़ी कर दी। ग्रेजुएट और खुद के आधुनिक विचार बताने वाली पत्नी ने आठवीं पास पति के साथ रहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी करीब छह वर्ष पहले शामली जनपद निवासी युवक के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद ही युवती को पता चला कि उसका पति आठवीं पास है। जबकि वह खुद ग्रेजुएट थी। इसके बाद दोनों में वैचारिक मतभेद पैदा हो गए और विवाद रहने लगा। महिला पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलवाकर समझौता करवाने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के साथ आठ बार मीटिंग की हुई। महिला थाना इंचार्ज साधना चौधरी और उनकी सहयोगी दीपा कंसल ने बताया कि लड़के के मुकाबले लड़की अधिक पढ़ी लिखी है। आधुनिक विचारों की है। इसी कारण पति-पत्नि के बीच विचार नही मिल पाए। रविवार को दोनों पक्षों के बीच दोनों की सहमति से तलाक लेने पर सहमति हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें