फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य के 86 नामांकन पत्र बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। ब्लॉक में भी ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पड़े पदों के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। अधिकारियों के मुताबिक पहले दिन 86 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

देवबंद ब्लाक की 64 ग्राम पंचायतों में से मेघराजपुर, नन्हेड़ा आसा, लखनौती, फतेहपुर, दूधली, रामूपुुर निजामपुर, नगलीनूर, गुनारसी, शहजादपुर, सुल्तानपुर, दिवालहेड़ी, साखन खुर्द, बढ़ेड़ी मजबता, कुरड़ी और महतौली असंगठित हैं। इनमें ग्राम पंचायत सदस्यों के 115 पद रिक्त पड़े हैं। जिन पर चुनाव कराने के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो गई, लेकिन लोगों में चुनाव को लेकर उत्सुकता कम देखने को मिली। सुबह 10 बजे से सायं 3 बजे तक इक्का-दुक्का लोग नामांकन पत्र खरीदने को पहुंचते रहे। सहायक विकास अधिकारी शिवनंदन कुमार ने बताया कि पहले दिन 86 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। शुक्रवार व शनिवार को भी नामांकन पत्र खरीदे जा सकेंगे। इसके बाद 6 जून को नामांकन पत्र जमा होंगे। उन्होंने बताया कि देवबंद ब्लाक में 2/3 सदस्यों का बहुमत हासिल नहीं क पाने के चलते 15 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया है। अब इन पंचायतों में सदस्यों के चुनाव 12 जून को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें