फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों में आक्रोश, बाजार बंद, दूसरे दिन भी धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों का बेमियादी धरना जारी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने रेलवे के ओवरब्रिज के नीचे दूसरे दिन भी बेमियादी धरना दिया। व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर अपनी नाराजगी जताई। भाकियू ने भी व्यापारियों के धरने का समर्थन किया है। भाकियू के नगराध्यक्ष मनोज सहरावत ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर व्यापारियों की मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो, वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

जानसठ रोड के व्यापार मंडल संघर्ष समिति के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके बृहस्पतिवार को भी रेलवे लाइन के ओवरब्रिज के नीचे बेमियादी धरना देकर बैठ गए। धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना था कि मंगलवार को गन्ना समिति के सचिव सुभाष यादव ने दुकानदारों के साथ अभद्रता की, जिसको लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने प्रशासन से सचिव को बर्खास्त करने की मांग की। भाकियू ने व्यापारियों की मांग को जायज बताते हुए अपनी ओर से भी से धरना का समर्थन किया है। भाकियू ने व्यापारियों की मांगों को पूरा नहीं करने पर बड़ा आंदोलन चलाने की चेतावनी भी दे दी है। धरने पर दीपक ठाकुर, सत्यप्रकाश अग्रवाल, मनीष शर्मा, सोहनवीर सिंह, संजीव जैन, हरिओम टंडन, अरविंद गोयल, मुकेश, शमशाद, हरीश, अरुण, शकील अहमद, अशोक सुरेंद्र, विजय शंकर, प्रदीप बागड़ी, राकेश तनेजा, अरविंद जैन, बिरजू, बबलू आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें