बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी विद्यालयों का काम
खतौली। प्रीतम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के 26वें वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी विद्यालयों का कार्य है, ताकि एक सुंदर समाज का निर्माण हो सके।
समारोह में विशिष्ट अतिथि सीओ मेरठ वीरभान सिंह ने अभिभावकों से बच्चों की अभिरुचि के अनुसार ही उच्च शिक्षा दिलाने का सुझाव दिया, ताकि बच्चे अपने ज्ञान का अधिकतम उपयोग कर सके। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपनी महत्वाकांक्षा को बच्चों पर नहीं थोपना चाहिए। वार्षिकोत्सव में बच्चों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश विद्यालय महासंघ के जिलाध्यक्ष महेश पाल बालियान ने अतिथियों संग दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने शिक्षकों और शिक्षिकाओं को विद्यालय की ओर से सम्मान उपहार वितरित करने के साथ साथ मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलदीप सिवाय, चांदवीर, अनिल शास्त्री, सुधीर वेदवाल, सुशील आर्य, प्रवेंद्र दहिया, कांता स्वरूप सिंघल, सुबोध सैनी, धनेंद्र तोमर, अरविंद प्रधान, दयानंद, कर्ण सिंह, राजसिंह, मास्टर रामसिंह सैनी आदि उपस्थित रहे। संचालन हरप्रीत कौर व रजनी सैनी ने संयुक्त रूप से किया। प्रबंधक जसबीर राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।