फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों को गुर्जर समाज ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती तत्वों को गुर्जर समाज ने दी चेतावनी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहकारी गन्ना समिति दुगचाड़ी के वाइस चेयरमैन चौधरी रविंद्र सिंह ने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लंढोरा रियासत रंग महल की तरफ किसी ने आंख उठाकर भी देखा तो उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

दुगचाड़ी मलकपुर में सोमवार को खानपुर (उत्तराखंड) विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थन में गुर्जर समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें चौधरी रविंद्र सिंह ने कहा कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व लंढोरा रियासत रंग महल गुर्जर समाज का मान सम्मान है। जो इसका अपमान करेगा, उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि गुर्जर समाज कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के साथ है। अगर किसी ने भी हिमाकत करने की कोशिश की तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने कुंवर प्रणव चैंपियन का समर्थन किया। संचालन सोनू मावी ने किया। इस मौके पर चौधरी छोटूराम, महकार सिंह, संजीव कुमार, राजपाल सिंह, जनक सिंह, प्रताप सिंह, गुरुनाम सिंह, पूरण सिंह, अंकित और चौधरी जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें