फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मीट की दुकानें बंद कराने को पत्र सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाशिवरात्रि पर नगर में जीटी रोड पर मीट और अड्डे बेचने की दुकानों को बंद कराने के लिए थाने में इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इंस्पेक्टर ने मीट व अंडे बेचने वालों की दुकानों को बंद कराने का भरोसा दिलाया। इंस्पेक्टर ने महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर पुलिस बल के साथ शिवालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व आज है। रविवार को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर थाने में पहुंचे। थाने में पहुंचकर भाजपा नेता अनुज सहरावत ने इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा को पत्र सौंपते हुए अवगत कराया कि महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर एक दिन के लिए जीटी रोड पर स्थित मीट और अंडे बेचने वालों की दुकानें बंद कराई जाए। इस दौरान पंडित सुबोध शर्मा, शेखर सैनी, मोनू मंगवानी, गोविंदा सैनी, सचिन सैनी, अक्षय, संजय, हैप्पी, आशुतोष, जतिन, नितिन, सागर, शशांक गोयल, राहुल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें