फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को पेंशनर्स एसोसिएशन व भारतीय मजदूर संघ ने भी हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में चल रहे धरने को संबोधित करते हुए एनएचएम संघ मुजफ्फरनगर के उपाध्यक्ष डॉ सचिन जैन ने कहा कि संविदा कर्मचारी अपना हक लेकर ही हड़ताल से हटेंगे। कोषाध्यक्ष डॉ फैसल ने कहा कि बिना मांगें पूर्ण हुए हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। आरएनटीसीपी के महामंत्री अतुल भारद्वाज ने कहा कि सरकार यदि संविदा कर्मचारियों की ओर ध्यान नहीं देती तो चुनाव के समय नोटा का बटन दबाया जाएगा। वहीं, पेंशनर्स एसोसिएशन के एमए अलवी ने मौके पर पहुंचकर हड़ताल को समर्थन दिया। डॉ. राकेश बंसल, डॉक्टर बलजीत कौर, डॉ सुदेश वर्मा, डॉ शोभा भास्कर, डॉ आमिर, डॉ सुभाषचंद त्यागी, डॉ अभिषेक, एनयूएचएम की महामंत्री मोनिका, कंचन, प्रिया तोमर, शबीना व सोनिया ने भी धरने को संबोधित किया। संचालन डॉ नवनीत त्यागी द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें