शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज मैदान में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मकर संक्रांति पर्व के साथ ही संगठन का वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर
कार्यक्रम में नगर कार्यवाह संदीप बंसल ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व समाज में समरसता लाने का प्रतीक है। मकर संक्रांति समाज में तिल की तरह बिखरी हुई शक्तियों को एकजुट करने और आपसी मनमुटाव भूलकर खिचड़ी की तरह एकरूप हो जाने का पर्व है। योगेंद्र देव, ऋषिपाल सैनी, हितेष गोयल, गौरव गोयल, अनमोल बंसल, अनंत सैनी व कन्हैया कुमार समेत अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। अध्यक्षता विभाग संघ चालक डॉ हरबीर आर्य ने की। उधर, शाहपुर में सिद्धपीठ मां श्रीगोकुला देवी मंदिर में देश की सुख-समृद्धि के लिए विशाल यज्ञ किया गया। इसमें प्रधान घनश्यामदास बंसल, सभासद उमेश गोयल, विजय बंसल व सुरेंद्र जिंदल आदि मौजूद रहे। गोकुला देवी मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, श्रीबालाजी धाम, पीपलेश्वर हनुमान मंदिर व शिव दुर्गा मंदिर में भी विभिन्न आयोजन कर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
मीरापुर/पुरकाजी। सूर्य उपासना के पर्व मकर संक्रांति पर गंगा बैराज पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूूजा-अर्चना के बाद भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर दान किया। श्रीगंगा मंदिर (खान वाले) परिसर में पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। श्रीगंगा मंदिर के परिसर में विजय अग्रवाल ने परिजनों के साथ पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। गौरव वत्स, रमन रस्तोगी, विकास अग्रवाल, पवन अग्रवाल, वंश व अंश अग्रवाल, विकास शारदा आदि का सहयोग रहा। उधर, पुरकाजी में मकर संक्रांति पर्व पर गुरुद्वारे में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार सुबह रागी जत्थे द्वारा शबद-कीर्तन किया गया। उसके उपरांत गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ कर हलवे का प्रसाद वितरित किया गया और खिचड़ी बांटी गई। खादर क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला, शेरपुर, भदौला, भदौली, तुगलकपुर, कम्हेड़ा, अलमावाला व जिंदावाला में भी पंजाबी समाज द्वारा मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।