फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बचे जिला पंचायत सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने मारी स्कार्पियो में टक्कर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता की स्कार्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग मामूली रूप से चोटिल हुए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता हरीश राठी उर्फ बब्बू सोमवार रात अपनी स्कार्पियो कार में भोपा से शहर लौट रहे थे। कार में उनके साथ तीन और भी साथी बैठे थे। इंस्पेक्टर नई मंडी हरशरण शर्मा ने बताया कि जैसे ही उनकी कार भोपा रोड पर हाईवे के भोपा बाईपास पुल के निकट पहुंची, अचानक सामने से आते तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कार्पियो में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में हरीश राठी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि हादसे में कार सवार सभी लोग मामूली रूप से ही चोटिल हुए। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे के आरोपी ट्रक को पकड़ लिया गया है, जबकि चालक फरार हो गया। तहरीर के आधार पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें