फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरून कोटला में छापामारी करने गई विद्युत टीम को लोगों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला बैरून कोटला में शनिवार को छापामारी करने पहुंची विद्युत निगम की टीम की कार्रवाई का लोगों ने विरोध कर उसे दौड़ लिया। लोगों का आरोप है कि बिजलीकर्मी छापेमारी के नाम पर लोगों को परेशान कर रहे हैं, जबकि अधिकारियों का कहना है कि बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की टीम मोहल्ला बैरून कोटला में बकाएदारों और बिजली चोरी कर रहे लोगों के यहां छापेमारी करने गई थी, लेकिन निगम की कार्रवाई से नाराज लोगों ने नारेबाजी करते हुए टीम को दौड़ा लिया। मोहल्लावासी शमीम, नईम, लियाकत व सुलेमान ने आरोप लगाया कि जिन उपभोक्ताओं ने अपने बिल जमा करा रखे हैं उन्हें भी पुलिस से मिली भगत कर बेवजह परेशान किया जा रहा है। लोगों के भारी विरोध के चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, एसडीओ अमित त्यागी ने बताया कि बकाया बिल न जमा करने वाले और कटिया डाल विद्युत चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ शासन के आदेश पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने बिल जमा कर रखे हैं उन्हें परेशान नहीं किया जा रहा है। इस कार्रवाई में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें